Homeदेशपाकिस्तानी एजेंट को गगनयान की जानकारी देने वाला गिरफ्तार: नेहा शर्मा...

पाकिस्तानी एजेंट को गगनयान की जानकारी देने वाला गिरफ्तार: नेहा शर्मा बनकर हनीट्रैप में फंसाया, यूपी ATS ने आगरा से ऑर्डिनेंस कर्मी को पकड़ा – Lucknow News


ATS ने ISI के लिए काम करने वाले रवींद्र को गिरफ्तार किया है।

यूपी एटीएस ने आगरा से ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है। रवींद्र कुमार पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। वह फिरोजाबाद के हजरतपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन के पद पर तैनात है। रवींद्र पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दे

.

रवींद्र ISI के बिछाए हुए हनी ट्रैप के जाल में फंस गया। वह काफी समय से खुफिया सूचनाएं लीक कर रहा था। एटीएस को इसके पास से कई अहम पुख्ता सबूत मिले हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए एडीजी ATS नीलाब्जा चौधरी।

फेसबुक से ISI के हनीट्रैप में फंसा रवींद्र

रवींद्र कुमार फेसबुक के जरिए नेहा शर्मा नाम की लड़की के संपर्क में आया। वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की गोपनीय दस्तावेज ISI के लिए काम करने वाली लड़की को भेज रहा था। ATS को उसके मोबाइल से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की अहम डेली रिपोर्ट मिली है।

जिसमें ड्रोन, गगनयान प्रोजेक्ट व अन्य गोपनीय जानकारी/ स्क्रीनिंग कमेटी का कॉन्फिडेंशियल लेटर मिला है। जो उसने ISI के लिए काम कर रही महिला को भेजा था। एडीजी ATS नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि रवींद्र की गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी आरती को दे दी गई है।

पाकिस्तानी एजेंट बोली- मालामाल कर दूंगी

रवींद्र ने बताया कि बीते साल जून-जुलाई में फेसबुक से नेहा शर्मा नाम की एक लड़की से दोस्ती हुई। पहले हम दोनों फेसबुक के मैसेंजर एप से बात करते थे। धीरे-धीरे मेरी नेहा शर्मा से प्यार मोहब्बत की बातें होने लगी थी। बाद में नेहा ने अपने वॉट्सऐप नम्बर शेयर किया। फिर हमारी वॉट्सऐप से बात होने लगी।

नेहा ने बताया कि वो भारत के विदेश व रक्षा मंत्रालय की अहम गोपनीय सूचनाओं को इकट्ठा कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को शेयर करती है। जिसका प्रयोग पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भारत सरकार के खिलाफ करती है। इसके बदले में उसे अच्छा पैसा मिलता है।

उसने कहा कि अगर तुम मेरे साथ मिलकर काम करोगे तो मालामाल कर दूंगी। इसके बाद मैं लालच में आ गया। मैंने अपने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की कई महत्वपूर्ण और गोपनीय सूचनाएं नेहा शर्मा को भेजीं। सूचनाओं को फोन से डिलीट कर देता था। एटीएस की ओर से बताया गया कि नेहा शर्मा नाम की जो आईडी थी वह पाकिस्तान से ऑपरेट हो रही थी।

गगनयान दुनिया का चौथा स्पेस प्रोजेक्ट

एडीजी नीलाब्जा ने बताया कि रवींद्र जिस आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता है वह गगनयान प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। गगनयान भारत का स्पेस कार्यक्रम का प्रोजेक्ट है। ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बनने की राह पर है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चाइना अपने-अपने स्पेस प्रोजेक्ट चला रहे हैं। रवींद्र ने गगनयान से जुड़ी जानकारियां भी साझा की हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।

यह तस्वीर बब्बर खालसा के गिरफ्तार आतंकी लाजर मसीह की है।

कौशांबी से गिरफ्तार हुआ था बब्बर खालसा का आतंकी

बीती 6 मार्च को सुबह 3:20 बजे कौशांबी से बब्बर खालसा का आंतकी पकड़ा गया था। आतंकी लाजर मसीह की गिरफ्तारी यूपी और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में की गई। यह आईएसआई मॉड्यूल के लिए काम कर रहा था

लाजर मसीह अमृतसर के ग्राम कुरलियान का रहने वाला है। उसे कौशांबी के कोखराज से पकड़ा गया। आतंकी बीकेआई के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी का सहयोगी है। वह पाकिस्तान स्थित आईएसआई के संपर्क में भी था।

———————————–

यह खबर भी पढ़ें…

यूपी ATS ने 18 साल से फरार आतंकी को पकड़ा, 3 पत्नियों के साथ कश्मीर में रह रहा था; POK में ट्रेनिंग ली थी

यूपी ATS ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी उल्फत हुसैन को कश्मीर से गिरफ्तार किया। ATS और यूपी पुलिस को उल्फत की 18 साल से तलाश थी। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। उल्फत को मेडिकल कराने के बाद मुरादाबाद जेल भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version