Homeहरियाणापानीपत में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत: 1 की हालत...

पानीपत में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत: 1 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, आरोपी फरार, तीनों के नहीं हैं पिता – Panipat News


पानीपत शहर में शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। तीनों को मौके से तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

.

मृतकों के नाम नीरज और विजय हैं। घायल युवक सोनू फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीसरे घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में घायल तीसरा युवक।

आरोपी मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक नीरज की उम्र 21 साल और विजय 25 साल का था। जबकि घायल सोनू 22 वर्ष का है। तीनों दोस्त हैं, तीनों कश्यप कॉलोनी के रहने वाले हैं। वे पिछले करीब 6 महीने से गांव मढ़ाना स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। तीनों सुबह एक साथ जाते थे और शाम करीब 4:30 बजे तक घर वापस लौट आते थे।

तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आते जाते थे। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। जब वे गोहाना रोड से देशवाल चौक की ओर पहुंचे तो रास्ते में एक तेज रफ्तार सीएनजी डिलीवरी कैंटर आया, जिसने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया।

तीनों के नहीं है पिता

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि तीनों ही युवकों के पिता नहीं है। मृतक नीरज के घर पर 2 भाई व मां है। जबकि विजय का एक बड़ा भाई वह एक छोटी बहन है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version