पीलीभीत3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची पीड़ित मां।
पीलीभीत के पूरनपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी विधवा मां और बहनों के साथ शर्मनाक व्यवहार किया। पैरालिसिस से पीड़ित विधवा महिला अम्बो को उनके बेटे सुक्खा उर्फ डाली ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ मिलकर घर से बाहर निकाल दिया।
घटना नरायनपुर बंडा चौराहे की है। अम्बो के पति सेमा की मृत्यु 28 मार्च को हुई थी। पिता की मृत्यु की खबर सुनकर उनकी बेटियां पंजाब से घर आई थीं। पिता की चिता की आग भी ठंडी नहीं हुई थी कि बेटे सुक्खा और उसकी दोनों पत्नियों सोशन और शब्बो ने विधवा मां के साथ मारपीट शुरू कर दी।
जब विवाहित बेटियों ने इस दुर्व्यवहार का विरोध किया, तो आरोपी बेटे ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर मां के साथ-साथ बहनों की भी पिटाई कर दी। गुरुवार की रात को उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता को अपनी बेटियों के साथ पूरी रात घर के बाहर बिताना पड़ा। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पूरनपुर थाना अध्यक्ष नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।