Homeबिहारपुआल की टाल में लगी आग: बांका में 2 किसानों को...

पुआल की टाल में लगी आग: बांका में 2 किसानों को लाखों का नुकसान, दमकल कर्मी और ग्रामीणों ने पाया काबू – Banka News


बांका में मंगलवार दोपहर 3:30 बजे पुआल की टाल में अचानक आग लग गई। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव की है। आग ने पहले नरेश दास की टाल को अपनी चपेट में लिया। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गई कि पास में स्थित कैलाश दास की टाल भी इसकी चपेट में आ

.

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दोनों किसानों की टाल जलकर राख हो चुकी थी। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

दमकल कर्मी और ग्रामीण आग बुझा रहे है।

असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप

पीड़ित किसान ने बताया कि वे काफी मेहनत से पुआल जमा कर रखे थे। उनका मानना है कि किसी ने दुश्मनी में आग लगाई है। किसान ने कुछ असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version