मुंबई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इस क्रैश के पीछे तकनीकी खामी को वजह बताया जा रहा है।
पुणे के पौड इलाके में शनिवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। यह हेलिकॉप्टर मुंबई से विजयवाड़ा जा रहा था। इसमें पायलट और तीन यात्री सवार थे। हादसे में पायलट और दो यात्री घायल हए हैं।
पुणे रूरल पुलिस के सुपरिंटेंडेंट पंकज देशमुख ने बताया कि AW 139 नाम का यह हेलिकॉप्टर मुंबई की ग्लोबल कंपनी का था। आशंका है कि हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हुआ। हादसे के पीछे भारी बारिश को भी वजह माना जा रहा है।
देखिए हादसे की तस्वीरें…