किशनगंज में उर्स के आयोजन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना पोठिया थाना क्षेत्र में बुढ़नई पंचायत की है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. कादिर, नाजिम और मो. जमील शामिल हैं। घटना 17 मार्च की है। मो. एहरार आलम की शिकायत पर म
.
एहरार आलम ने आरोप लगाया था कि मो.आबिद, कादिर और सबाना समेत कई लोगों ने टप्पू शरीफ के अजमल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में अजमल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले पोठिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सिलिगुडी के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
दरअसल, मजार शरीफ में हर साल आरोपी बिना प्रशासनिक अनुमति के उर्स का आयोजन करते थे। मदरसा और मकबरा कमेटी के बीच उर्स के आयोजन और दान की राशि के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।