शन्नू ख़ान | रामपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रामपुर में ईद और नौ दुर्गे का तोहफा।
रामपुर में ईद और नवदुर्गा के अवसर पर पेट्रोल पंप पर विशेष योजना चलाई गई। इंडियन ऑयल के पेट्रोल फिलिंग स्टेशन महालक्ष्मी मोटर्स ने ग्राहकों को आकर्षक पुरस्कार दिए।
रामपुर डिस्टिलरी के कर्मचारी विजेंद्र कुमार सिंह को पहला पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने बेटे आरव के नाम पर लकी कूपन लिया था। पुरस्कार में मोटरसाइकिल मिलने की सूचना पर वे बेहद खुश हुए।
पेट्रोल पंप संचालक जावेद अली खान और नोमान खान ने बताया कि इस योजना में कई पुरस्कार शामिल थे। इनमें हीरो बाइक, वाशिंग मशीन, जूसर, मिक्सर, ग्राइंडर, एयर कूलर, वॉटर कूलर, इलेक्ट्रिक प्रेस और मोबाइल प्रमुख थे।
पेट्रोल पंप के सहायक प्रबंधक मनोज कुमार ने अन्य विजेताओं की जानकारी दी। दूसरा पुरस्कार स्मार्ट टीवी था। अर्शी को तीसरे पुरस्कार में एयर कूलर मिला। फैज को चौथे पुरस्कार में इंडक्शन स्टोव मिला।
सभी पुरस्कारों का चयन 6 वर्षीय मोहम्मद हस्सान के हाथों किया गया। विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वे मंदिर में प्रसाद चढ़ाएंगे और परिवार के साथ खुशी मनाएंगे। उन्होंने अन्य लोगों को भी इस योजना का लाभ उठाने की सलाह दी।