Homeबिहारपेड़ से लटका हुआ महिला का शव बरामद: पहनी हुई साड़ी...

पेड़ से लटका हुआ महिला का शव बरामद: पहनी हुई साड़ी से बना फंदा, मृतका की नहीं हुई पहचान; जांच के लिए बुलाई गई फॉरेंसिक टीम – Purnia News


पूर्णिया में पेड़ से लटका हुआ वृद्ध महिला शव बरामद हुआ है। बॉडी साड़ी के बने फंदे से लटकी हुई मिली है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी उम्र करीब 68 साल बताई गई है। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के टोला गांव का है। फिलहाल मामले की जांच के लिए मौके

.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुछ लोग टहलते हुए मकई के खेत में गए। जहां उन्होंने पेड़ से लटकते हुए महिला का शव देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के इलाके के लोग खेत में जुट गए। हालांकि महिला की पहचान नहीं हो सकी। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन के लिए बुलाई गई फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य इकट्ठा किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव मिलने के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

72 घंटे पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा शव

ग्रामीणों ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद सदर थाना अपर थानाध्यक्ष अनुपम राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले को संदिग्ध पाकर एफएसएल टीम की मौजूदगी में वृद्ध महिला की लाश को उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया GMCH भेज दिया गया।

इस मामले में सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अबतक मृतका की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। महिला की पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version