Homeउत्तर प्रदेशनिजी विद्यालयों की फीस बढ़ोतरी और मनमानी पर भड़की कांग्रेस: सुनील...

निजी विद्यालयों की फीस बढ़ोतरी और मनमानी पर भड़की कांग्रेस: सुनील कृष्ण गौतम बोले-पुस्तकों से लेकर मोजे तक सब फिक्स दुकानों से ही क्यो ? – Ayodhya News


निजी विद्यालयों की फीस बढ़ोतरी और मनमानी पर भड़की कांग्रेस के जिला अध्ध्यक्ष चेतनारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम उर्फ रानू के नेतृत्व मे निजी विद्यालयों की मनमानी को लेकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।

.

सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी नेता।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने बताया निजी स्कूलों मे मन मानी चल रही है। इसके विरोध में आज हम लोगों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में नये सत्र का प्रवेश प्रारम्भ हो चुका है। उत्तर प्रदेश के निजी स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हो चुके हैं। और सभी निजी विद्यालय को उन्होंने लूट का अड्डा बना दिया है।

उन्होंने वह न सिर्फ मनमानी फीस वृद्धि कर रहे हैं बल्कि अपने द्वारा बतायी गयी दुकानों से ही कॉपी किताबें और यूनिफॉर्म, जूते मनमाने दामों पर खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। इस भीषण महंगाई में जहाँ एक तरफ अभिभावकों के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लोग स्कूलों के इस लूट तंत्र के कारण वे घनघोर मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे हैं।

सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि निजी स्कूलों का यह आचरण न लोकतंत्र और न ही कल्याणकारी राज्य के सिद्धान्तों के अनुकूल है।वही कहा कि कांग्रेस पार्टी निजी स्कूलों के इस निरंकुश और शोषक प्रवृत्ति की घोर भर्त्सना करती है।और सरकार से मांग करती है कि इस तरह लूट पाट मचाने वाले निजी विद्यालयों पर सरकार नकेल कैसे और एक सरकारी ऑडिट सभी निजी विद्यालयों में कराए। ताकि विद्यालय की मनमानी खत्म हो और सभी शिक्षित हो।

कांग्रेस नेता शीतला पाठक ने बताया ज्ञापन देने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,उग्रसेन मिश्रा,राम अभिलाख पांडे,राम अवध,कराम राज यादव,अनिल तिवारी, शैलेंद्र मणि पांडे,अनिल सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव,दलित प्रकोष्ठ के राम सागर रावत, युवा कांग्रेस रामेंद्र त्रिपाठी, किसान प्रकोष्ठ राम चरित्र वर्मा, सेवा दल के बसन्त मिश्रा,करण त्रिपाठी,धर्मेंद्र फास्टर, फ्लावर नकवी, अशोक कनोजिया,कवींद्र साहनी, आरिफ खान,प्रदीप निशाद,उमेश उपाध्याय,जनार्दन मिश्रा,प्रेम कुमार पांडे, धीरेंद सिंह बबलु,रुद्र प्रताप सिंह रिशु,अशोक राय आदि प्रमुख लोग थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version