Homeउत्तर प्रदेशपेपर लीक गैंग का 1 लाख का इनामी गिरफ्तार: कौशांबी से...

पेपर लीक गैंग का 1 लाख का इनामी गिरफ्तार: कौशांबी से STF ने आयुष पांडेय को पकड़ा, अभ्यर्थियों से करता था पैसों की वसूली – Kaushambi News


पंकज केसरवानी | कौशांबी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेपर लीक गैंग का 1 लाख का इनामी आयुष पांडेय गिरफ्तार।

कौशाम्बी में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को एक लाख रुपए के इनामी पेपर लीक गैंग के सदस्य आयुष पांडेय को गिरफ्तार किया है। करवरिया शुगर मिल समदा के पास से पकड़ा गया आयुष पांडेय मऊ के बभनपुरा के रहने वाला हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के अनुसार, आयुष पांडेय प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक कर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य था। इस गैंग का लीडर राजीव नयन मिश्र उर्फ राहुल कुमार मिश्र पहले ही जेल में है।

गिरोह योजनाबद्ध तरीके से लीक करता था प्रश्नपत्र

पूछताछ में आयुष ने स्वीकार किया कि उनका गिरोह योजनाबद्ध तरीके से प्रश्नपत्र लीक करता था। वह इस अवैध कमाई से ऐशो-आराम की जिंदगी जीता था। गैंग परीक्षा से पहले प्रश्नपत्रों तक अपनी पहुंच बना लेता था।

प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार की निगरानी में की गई।

पूछताछ में आयुष पाण्डेय ने कई वर्षों से इस रैकेट से जुड़ा था। पेपर लीक कराना, उसे बिकवाना और रकम वसूलना ही उनकी कमाई का जरिया था। इस अवैध नेटवर्क के सहारे गैंग के सदस्य ऐशोआराम की जिंदगी जीते थे। गिरोह की जड़ें कई जिलों में फैली हुई हैं। प्रश्नपत्र लीक करने के लिए अंदरूनी सेटिंग और तकनीकी माध्यमों का प्रयोग किया जाता था। कई भर्ती परीक्षाएं और शैक्षणिक परीक्षाएं इस गिरोह की साजिश का शिकार हो चुकी हैं।

कौशाम्बी एसपी राजेश कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को भ्रष्ट करने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। ऐसी सभी अवैध गतिविधियों पर लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पेपर लीक करने वाले संगठनों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version