Homeबिहारप्रभात फेरी के साथ युवा महोत्सव का होगा आगाज: लखीसराय का...

प्रभात फेरी के साथ युवा महोत्सव का होगा आगाज: लखीसराय का संग्रहालय रहेगा गुलजार, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा करेंगे शुभारंभ – Lakhisarai News



लखीसराय राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 को लेकर दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार से शुरू है। केआरके मैदान से जिला समाहरणालय गांधी मैदान तक बैंड सेट युक्त प्रभात फेरी के साथ युवा महोत्सव का आगाज होगा।

.

इन सभी कार्यक्रमों में शिक्षा विभाग के माध्यमिक उच्च विद्यालयों के प्रधान शिक्षक संगीत शिक्षक की अहम सहभागिता रहेगी। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम द्वारा निर्देशित किया गया है। डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

संग्रहालय में महोत्सव का अनौपचारिक उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। जबकि समापन समारोह में भी पुरस्कार वितरण उनके हाथों किया जाएगा। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन ने बताया कि शहर के आठ विद्यालय के छात्र-छात्रा पड़ा प्राधिकृत शिक्षकों के साथ प्रभात फेरी में सम्मिलित होंगे।

इसमें पुरानी बाजार उच्च विद्यालय, महिला विद्या मंदिर, केआरके, दुर्गा बालक, बालिका,राजकीय हसनपुर और हलसी और बड़हिया उच्च विद्यालय के छात्र-छात्र शामिल है। 15 तरह के कला से जुड़े प्रतियोगिता में लगभग 700 से भी अधिक छात्र छात्राएं युवा इसमें भाग लेंगे।

प्रथम दिन नो तरह के कला से जुड़े विषय पर प्रतियोगिता होगी, जिसमें समूह लोक नृत्य लोक गायन एकल लोक गायन, चित्रकला, मूर्ति कला फोटोग्राफी कहानी कविता लेखन वक्रता शामिल है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version