गोपालगंज में डबल मर्डर हुआ है। बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। 7 मार्च को प्रेमी धर्मेंद्र दिवलिया बाजार से लापता हो गया। उसके पिता राम बराई खटीक ने कटेया थाने में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को लड़की का शव
.
मामले में पुलिस ने मृतका के भाई और उसकी बहन को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। लड़के और लड़की के बीच 3 साल से अफेयर था। जबकि, प्रेमी की सात महीने पहले ही शादी हुई थी। जिसकी पत्नी प्रेग्नेंट है।
कटेया थाना क्षेत्र के शेख बेईली चवर के पोखर से एक प्रेमी युगल के शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान राजापुर महंत गांव की 18 साल की पूजा कुमारी के रूप में हुई। वह अकलू महतो की बेटी थी। युवक की पहचान मगहिया गांव के 19 साल के धर्मेंद्र खटीक के रूप में की गई।
शादीशुदा प्रेमी से था रिश्ता
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। यह बात गांव में सभी को पता थी। परिवार वालों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे एक-दूसरे से दूर होने को तैयार नहीं थे।
मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है।
पुलिस ने जांच के दौरान राजपुर गांव के रमेश महतो को पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के शवों को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना समाज में प्रेम प्रसंगों को लेकर मौजूद रूढ़िवादी सोच को दर्शाती है।
धर्मेंद्र खटीक का बहन से अवैध संबंध
हिरासत में लिए गए युवक रमेश महतो से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया है। उसके बहन के साथ धर्मेंद्र खटीक का अवैध संबंध था। उसने बीती रात ही अपनी बहन पूजा कुमारी और मगहिया गांव के निवासी धर्मेंद्र खटीक को शेखबली चवर में देखा था। दोनों प्रेमिका के इस हालत में देखकर भाई रमेश महतो ने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।
हालांकि आरेपी ने बताया कि धर्मेंद्र भाग गया था। लेकिन पुलिस ने आरोपी रमेश महतो के बयान पर पूरे तालाब को मछुआरों की सहायता से जाल डलवा कर पूरी तरह से खंगलवाया। पुलिस ने पूजा कुमारी का शव शेखबली चवर के पोखर से बरामद किया। लेकिन उसके प्रेमी का शव नहीं मिल सका बावजूद पुलिस की ओर से दूसरे दिन रविवार को तलाब में सर्च करवाया गया।
आज पोखर से बरामद हुआ शव
धर्मेंद्र का शव आज पोखर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव के आसपास में ही एक लावारिस हालत में बाइक भी जब्त की है। बताया जाता है कि यह बाइक मृतक धर्मेंद्र खटीक की है।
इस संबंध में कटेया थानाध्यक्ष किशोर चौधरी ने बताया कि धर्मेंद्र खटीक के परिजनों ने आवेदन दिया था, जिसमें धर्मेंद्र की लापता होने की बात कही गई थी। साथ ही कुछ लोगों पर अपहरण की आशंका जाहिर की गई थी। जिसके निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, पुलिस ने दोनों का शव पोखर से बरामद कर लिया है।
अवैध संबंध की वजह से भाई था नाराज
इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी रमेश चौहान और उसकी बहन सरोज चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शादीशुदा युवक के अवैध संबंध की वजह से प्रेमिका का भाई नाराज था। मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है। शव बरामदगी वाले स्थान को सील कर क्राइम सीन क्रिएट किया गया है। कटेया पुलिस मौके से हत्या के साक्ष्य को जुटाने में लग गई है।