Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर में 1250 जब्त वाहनों का निस्तारण: 1250 जब्त वाहनों का...

फतेहपुर में 1250 जब्त वाहनों का निस्तारण: 1250 जब्त वाहनों का निस्तारण, 430 करोड़ का राजस्व प्राप्त – Fatehpur News


राम चंद्र सैनी | फतेहपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फतेहपुर में 1250 जब्त वाहनों का निस्तारण।

फतेहपुर पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जब्त और सीज किए गए वाहनों का निस्तारण किया गया है।

इस कार्रवाई में कुल 1250 वाहनों का निस्तारण किया गया। इनमें 415 दोपहिया वाहन, 164 तिपहिया, 233 चार पहिया, 103 ट्रक और 103 अन्य वाहन शामिल हैं। सभी वाहनों को उनके मालिकों को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई 22 नवंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक की गई। इस दौरान पुलिस को 430 करोड़ 76 लाख 60 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

जब्त वाहनों का किया गया निस्तारण।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना और चौकियों में खड़े लावारिस वाहन, माल मुकदमाती, एमवी एक्ट में सीज और आरटीओ द्वारा जब्त भारी वाहनों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ और वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है। इन वाहनों का भी जल्द ही निस्तारण कर मालिकों को सौंपा जाएगा। पुलिस विभाग अब लावारिस गाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू करने जा रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version