Homeहरियाणाफतेहाबाद में 7 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर: दो...

फतेहाबाद में 7 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर: दो राइस मिल में की चोरी, साथियों संग ले गए धान की 66 बोरियां – Fatehabad (Haryana) News



पुलिस द्वारा पकड़ा गया चोरी का आरोपी देवेंद्र बल्ला।

फतेहाबाद जिले में दो राइस मिलों से धान की बोरियां चुराने के आरोपी को पुलिस ने करीब 7 महीने बाद गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर की पहचान पंजाब बॉर्डर स्थित रतिया क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवाला निवासी देवेंद्र उर्फ बल्ला के रूप में हुई है। आरोपी को गुरुवार

.

अक्टूबर व नवंबर महीने में दर्ज हुआ था केस

रतिया शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि इस चोरी के संबंध में दो अलग-अलग मामले सिटी थाना रतिया में दर्ज किए गए थे। पहली शिकायत 28 अक्टूबर 2024 को शांति राम राइस मिल कमाना के संचालक कीर्ति कुमार द्वारा दी गई थी, जबकि दूसरी शिकायत 5 नवंबर 2024 को रतिया स्थित एमआर जिंदल राइस मिल के संचालक प्रमोद जिंदल द्वारा दर्ज करवाई गई थी। दोनों शिकायतों में चोरों द्वारा कुल 66 बोरियां धान की चोरी किए जाने की बात कही गई थी।

पुलिस आरोपी के साथियों के बारे में लगाएगी पता

एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अब देवेंद्र उर्फ बल्ला को पकड़ा है। इससे पूछताछ में इसके अन्य साथियों के बारे में भी पता किया जाएगा। साथ ही इनके द्वारा चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। हो सकता है, ये अन्य घटनाओं में भी शामिल रहे हों।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version