Homeहरियाणाफतेहाबाद से हिसार एयरपोर्ट पर भेजी 167 बसें: 50 बसों में...

फतेहाबाद से हिसार एयरपोर्ट पर भेजी 167 बसें: 50 बसों में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को भेजा, बाकी में BJP कार्यकर्ता गए – Fatehabad (Haryana) News


फतेहाबाद से बस को हिसार रवाना करते बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले से 167 बसों को हिसार एयरपोर्ट पर भेजा गया है। इनमें करीब 100 बसें रोडवेज की जबकि 67 बसें परिवहन समितियों की शामिल हैं। इन बसों में सवार होकर गए बीजेपी कार्यकर्ता और सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं एयरपोर्ट के पास प्रधानमंत्री नर

.

सुबह 7.30 बजे के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर हिसार के लिए रवाना किया।

फतेहाबाद से हिसार जाते हुए भाजपा कार्यकर्ता।

50 बसों में भेजी सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं

बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को भी हिसार भेजने की व्यवस्था की गई है। 50 बसें इन ग्रुप्स की महिलाओं के लिए दी गई हैं। बाकी 117 बसों में बीजेपी के कार्यकर्ता गए हैं। 43 बसें फतेहाबाद, 36 बसें टोहाना और 38 बसें रतिया विधानसभा क्षेत्र से रवाना हुई हैं। बड़े नेता और प्रमुख पदाधिकारी अपनी-अपनी निजी गाड़ियों से भी गए हैं। फतेहाबाद जिले से 7 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी इस कार्यक्रम में रहेगी।

फतेहाबाद से बस रवाना करने से पहले डॉ.भीमराव आंबेडकर को नमन करते बीजेपी कार्यकर्ता।

हरियाणा के पहले एयरपोर्ट के शुभारंभ के बनेंगे गवाह: जोड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के पहले एयरपोर्ट के शुभारंभ के गवाह बनने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर आम जन में खूब उत्साह है। फतेहाबाद से भी भारी संख्या में लोग हिसार पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनेंगे। यह दिन वास्तव में हरियाणा के सपनों के संकल्प की उड़ान का दिन है। मुख्यमंत्री नायब सैनी व हरियाणा सरकार की अगुआई में प्रदेश विकास की बुलंदियां छू रहा है।

ग्रामीण रूटों के फेरे होंगे मिस, कल ही सुचारू होगी व्यवस्था

जिले की 60 फीसदी से अधिक बसों के हिसार जाने से ग्रामीण रूटों के फेरे मिस होंगे। इस कारण यात्रियों को थोड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ेगी। ये बसें हिसार एयरपोर्ट पर रैली खत्म होने के बाद ही वापस लौटेंगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, बसें देर शाम तक वापस लौटेंगी। ऐसे में ग्रामीण रूटों पर तो व्यवस्था कल मंगलवार को ही सुचारू हो पाएंगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version