Homeहरियाणाफरीदाबाद में प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश में हमला: बदमाशों...

फरीदाबाद में प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश में हमला: बदमाशों ने मालिक और परिवार को किया घायल, 2 की हालत गंभीर – Faridabad News


अस्पताल में दाखिल घायल महिला व पुलिस को जानकारी देते परिजन।

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी हरी विहार में प्लॉट विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला किया गया। पलवल के अतर सिंह अपने परिवार के साथ अपने प्लॉट पर चारदीवारी बनवा रहे थे। इसी दौरान 25-30 लोगों के एक समूह ने उन पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और अन्य

.

दो घायलों को दिल्ली किया रेफर

जानकारी के अनुसार हमले में कुल 6 लोग घायल हुए, जिनमें 5 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी घायलों को बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल के डॉक्टर विकास के अनुसार दोपहर 11-12 बजे के करीब घायलों को अस्पताल लाया गया। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है।

अस्पताल में दाखिल घायल और जांच करती पुलिस।

आरोपियों ने अचानक किया हमला

पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पक्ष जबरन प्लॉट पर कब्जा करना चाहता था। जब प्लॉट मालिक को इसकी जानकारी मिली और वे अपने परिवार के साथ प्लॉट पर पहुंचे, तो आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version