Homeछत्तीसगढफोर्स से भरी गाड़ी पर नक्सलियों ने किया ब्लास्ट: लोहे के...

फोर्स से भरी गाड़ी पर नक्सलियों ने किया ब्लास्ट: लोहे के टुकड़े शरीर पर पड़े,2 जवान और वाहन चालक जख्मी,ऑपरेशन से लौटे रहे थे बीजापुर – Chhattisgarh News


बीजापुर में नक्सलियों का IED ब्लास्ट

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने STF जवानों से भरी एक पिकअप वाहन को अपना निशाना बनाया है। सड़क पर लगी कमांड IED ब्लास्ट की है। हालांकि, धमाके की चपेट में आने से वाहन बाल-बाल बची।

.

ब्लास्ट के बाद लोहे के टुकड़े शरीर पर पड़ने से 2 जवान और एक वाहन चालक जख्मी हो गए हैं। उनकी स्थिति ठीक है। मामला मद्देड़ थाना क्षेत्र का है।

नक्सलियों ने गोरला नाला के पास किया IED ब्लास्ट

जानकारी के मुताबिक, STF के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। वहीं, ऑपरेशन खत्म कर जवान पिकअप वाहन से बीजापुर की तरफ लौट रहे थे। गोरला नाला के पास नक्सलियों ने बीच सड़क में पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी।

जैसे ही जवानों से भरी वाहन वहां पहुंची जंगल की तरफ से नक्सलियों ने कमांड IED ब्लास्ट कर दी। गनीमत रही कि पिकअप वाहन ब्लास्ट की चपेट में आने से बच गई।

लेकिन 2 जवान और एक वाहन चालक जख्मी हो गए। उन्हें मामूली चोट आई है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अफसरों की मानें तो तीनों की स्थिति ठीक है।

2 बार घटना से नहीं ली सबक

नक्सल इलाके से जवानों को कैंप या फिर जिला मुख्यालय तक लाने के लिए फिर से बड़ी वाहन का इस्तेमाल किया गया। जिसे आसानी से नक्सली अपना निशाना बना लिए थे।

इससे पहले दो बार फोर्स की गाड़ियों को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाया। जिसके बाद भी सबक नहीं लिया और ऐसी ही गलती दोबारा दोहरा दी।

दंतेवाड़ा में 11 बीजापुर में 9 हुए थे शहीद

साल 2023 में दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी एक तूफान वाहन को ब्लास्ट कर उड़ाया था। इस घटना में DRG के 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए थे। तब की गलती के बाद भी फोर्स ने सबक नहीं लिया।

गलती दोहराई और 6 जनवरी साल 2025 को ऑपरेशन से लौट रहे जवानों को स्कॉर्पियो वाहन को बीजापुर की तरफ लाया जा रहा था। वहीं नक्सलियों ने ब्लास्ट कर वाहन को उड़ा दिया था। जिसमें 8 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए थे।

…………………………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल ब्लास्ट, 8 जवान शहीद:ड्राइवर भी मारा गया; सड़क पर 10 फीट का गड्ढा, 25 फीट ऊंचे पेड़ पर मिला गाड़ी का मलबा

ये IED ब्लास्ट कुटरू-वेदरी रोड में अंबेली नाला पर हुआ है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन पूरा कर वापस लौट रही थी। बीजापुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version