Homeझारखंडबकरियों के खेत में घुसने पर दो गुट भिड़े: 10 लोगों...

बकरियों के खेत में घुसने पर दो गुट भिड़े: 10 लोगों ने किया हमला, तीन घायल; स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल – Hazaribagh News



स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया।

हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के हेरलाग गांव में बकरियों द्वारा फसल चरने को लेकर हिंसक झड़प हुई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए।

.

घायलों के परिजनों के अनुसार, उनके खेत में कुछ बकरियां फसल खा रही थीं। जब उन्होंने बकरियों को खेत से बाहर खदेड़ा, तब बकरियों के मालिक और उनके साथ आए करीब 10 लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

सभी घायल खतरे से बाहर

हमले में अफजल खान (50), अफरोज खान (30) और आसिफ खान (28) घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया। वर्तमान में सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

घायलों और उनके परिजनों ने स्थानीय थाना में न्याय की गुहार लगाई है। पेलावल ओपी थाना प्रभारी वेद पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा, पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version