Homeराज्य-शहरबड़वानी; सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई दो: एक गंभीर...

बड़वानी; सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई दो: एक गंभीर रूप से घायल; SP ने दिए केस दर्ज करने के आदेश – Barwani News


बड़वानी जिला मुख्यालय पर गुरुवार रात जीप और दुपहिया वाहन में हुई टक्कर में शुक्रवार शाम को मृतक संख्या बढ़कर दो हो गई है। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने शुक्रवार रात प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

.

बड़वानी पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय के छोटी कसरावद रोड पर गुरुवार रात हुए इस हादसे में धार जिले के बाग थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय शोभाराम सिंह जमरा की गुरुवार को ही हो गई थी। दो घायलों को जिला अस्पताल बड़वानी लाया गया था।

जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को बाइक सवार जीजा 30 वर्षीय राम सिंह सोलंकी की भी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अरविंद (मृतक शोभाराम के पुत्र) को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब उसका एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

घायल अवस्था में अस्पताल लाए गए थे दोनों बाइक सवार।

उन्होंने बताया कि धार जिले का शोभाराम सिंह अपने पुत्र अरविंद के लिए लड़की देखने बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र के जोगवाड़ा आया था और तीनों वापस धार जिले स्थित अपने ग्रह ग्राम लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

जीप में सवार पीडब्लूडी एनवीडीए के धार जिले के धरमपुरी स्थित कर्मचारी सुरेश ने बताया था कि उसे पीडब्ल्यूडी के धरमपुरी एसडीओ एएस खरे ने बड़वानी में रहने वाले एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीएस अछाले के पास फाइलों में दस्तखत कराने भेजा था। लेकिन रास्ते में जीप और दुपहिया वाहन का एक्सीडेंट हो गया।

इस मामले में बड़वानी के पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आज ही प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version