चरणजीत सिंह चन्नी अमला सिंह वाला में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने गांव अमला सिंह वाला और जोधपुर में बरनाला विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने आम
.
भाजपा नेता व मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा अफीम की खेती के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। चन्नी ने कहा कि रवनीत बिट्टू को कुछ नहीं पता, कब क्या बात का जाए। वह पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहता है परंतु वह नहीं बनेगा।
चरणजीत चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी अंग्रेजों के रूप में लोगों को लूट रही है। भगवंत मान से सरकार संभल नहीं पा रही है। केजरीवाल फिलहाल पंजाब की सरकार चला रहे हैं, जबकि भगवंत मान शाही कैदी हैं। पंजाब के डीसी भी बैठक करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों सरकारों ने मिलकर प्रदेश के किसानों को मंडियों में पहुंचा दिया है। पंजाब की AAP सरकार नशे को रोकने में विफल रही है और इस समय पंजाब में नशे की भरमार है।
गांव जोधपुर में टरैक्टर चला कर चुनाव जनसभा में जा रहे चरनजीत चन्नी।
चुनाव के समय आती है दलितों की याद – चन्नी
उन्होंने कहा कि आप दलित विरोधी पार्टी साबित हुई है। चुनाव के समय की गई घोषणा के अनुसार अभी तक दलित डिप्टी सीएम की नियुक्ति नहीं की गई है, जबकि उन्हें दलितों की याद चुनाव के समय ही आती है। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।