Homeझारखंडबर्थडे पर छात्रा को होटल ले गए, किया गैंगरेप: पांच लड़कों...

बर्थडे पर छात्रा को होटल ले गए, किया गैंगरेप: पांच लड़कों ने लड़की को भी पिलाई शराब, सहेली को छोड़ा – Gumla News


झारखंड में गैंगरेप की घटना सामने आई है। पांच लड़के छात्रा को बर्थडे मनाने के नाम पर होटल ले गए। इसके बाद तीन लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इससे पहले पांचों लड़कों ने शराब पी और छात्रा को भी पिलाया। छात्रा के साथ उसकी एक सहेली थी, जो होटल के दूसरे कमर

.

घटना 10 दिसंबर को गुमला के चैनपुर क्षेत्र में हुई। 15 वर्षीय छात्रा आदिवासी है और 9वीं क्लास में पढ़ती है। वो काफी डरी हुई थी इसलिए परिजनों को दो दिनों तक कुछ नहीं बताया। शुक्रवार की शाम जब परिजनों को लड़की ने घटना की जानकारी दी तो मामला पुलिस के पास पहुंचा।

किराए के कमरे में रहती है छात्रा

आरोपियों में एक नाबालिग है। पीड़िता ने बताया कि वो चैनपुर स्थित एक किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती है। वो सभी लड़कों को पहले से पहचानती थी। पीड़िता ने बताया कि 10 दिसंबर को वो स्कूल में थी। आरोपियों में से एक स्कॉर्पियो लेकर स्कूल पहुंचा और लड़की को बाहर बुलाया। गाड़ी में पहले से आकाश कुजूर, अमन टोप्पो, आनंद और राहुल बाड़ा बैठे हुए थे।

बर्थडे मनाने के दौरान सभी ने पी शराब

पीड़िता ने बताया कि बर्थडे पार्टी मनाने की बात कह उसे एक होटल ले गए। लड़की के साथ उसकी एक सहेली भी थी। यहां बर्थडे मनाने के दौरान सभी ने शराब भी और छात्रा को भी पिला दी। इसके बाद आकाश कुजूर, अमन टोप्पो और राहुल बाड़ा ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आनंद वहीं मौजूद था।

आकाश ने पीड़िता को रातभर घर पर रखा

पीड़िता के अनुसार, उसके साथ जब घटना हुई, उसकी सहेली और एक आरोपी दूसरे कमरे में थे। इसके बाद मंगलवार की रात आकाश पीड़िता को लेकर अपने घर आ गया और उसे रात भर वहीं रखा। बुधवार को काफी मिन्नत करने पर उसने पीड़िता को छोड़ दिया।

पीड़िता डर से घटना के बारे किसी से कुछ नहीं बताया और अपने गांव लौट गई। शुक्रवार की शाम उसने परिजनों को खुद के साथ हुई दरिंदगी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे।

आरोपियों में एक नाबालिग और राहुल बाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस कांड में प्रयुक्त स्कॉर्पियो की तलाश जारी है। शेष तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी जारी है। -कुंदन चौधरी, थाना प्रभारी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version