Homeउत्तर प्रदेशबलरामपुर में 6 डिग्री तक गिरा पारा: 6 दिन बाद निकली...

बलरामपुर में 6 डिग्री तक गिरा पारा: 6 दिन बाद निकली धूप, कोहरे और पाले से फसलें प्रभावित; स्कूली बच्चे परेशान – Balrampur News


बलरामपुर में कड़ाके की सर्दी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री से ऊपर नहीं जा पा रहा है। लगातार 5 दिनों तक सूर्य के दर्शन नहीं होने के बाद गुरुवार को कुछ देर

.

घने कोहरे और पाले की मार से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। अस्पतालों में सर्दी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। स्कूली बच्चों की स्थिति भी चिंताजनक है, क्योंकि प्रशासन ने छुट्टियां नहीं घोषित की हैं। शहर से बाहर स्थित स्कूलों में जाने वाले बच्चों को अभिभावकों को बाइक पर ले जाना पड़ रहा है।

लगातार 5 दिनों तक सूर्य के दर्शन नहीं होने के बाद गुरुवार को कुछ देर के लिए धूप निकली।

कृषि क्षेत्र भी इस मौसम से अछूता नहीं है। रात में गिरने वाले पाले का दुष्प्रभाव फसलों पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। दिसंबर के अंत से ही ठंड का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया था और जनवरी के पहले सप्ताह में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। शाम होते ही घना कोहरा छा जाता है, जिससे रात्रि में यातायात और आम जनजीवन प्रभावित होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version