Homeउत्तर प्रदेशबसपा के मिशन को आगे बढ़ाएगी सपा: अखिलेश यादव के निर्देश...

बसपा के मिशन को आगे बढ़ाएगी सपा: अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में मनाई गई कांशीराम की जयंती, नेताओं ने किया नमन – Bareilly News


बरेली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को पूरे उत्तर प्रदेश में बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी पार्टी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बरेली में पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि कांशीराम एक महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने बहुजन समाज के राजनीतिक एकीकरण और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रोपड़ जिले में हुआ था। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से एकजुट किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

सपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान में बसपा कांशीराम के मिशन से भटक गई है। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके अधूरे मिशन को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version