सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर मझगवां थाना क्षेत्र के पिंड्रा के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। बस में चढ़ते समय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
.
पिंड्रा निवासी 38 वर्षीय नीलेश चौबे रविवार रात करीब 9 बजे (यूपी96टी9747) बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान चालक ने अचानक बस स्टार्ट कर दी। नीलेश का हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गया। बस का पहिया उनके दोनों पैरों पर से गुजर गया।
घायल नीलेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सतना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।