Homeदेशबहराइच हिंसा में 11 FIR, 50 गिरफ्तार, 1000 अज्ञात: कर्फ्यू जैसे...

बहराइच हिंसा में 11 FIR, 50 गिरफ्तार, 1000 अज्ञात: कर्फ्यू जैसे हालात; सपा नेता बोले- हिंसा में मारे गए राम गोपाल की गलती – Bahraich News



बहराइच में भड़की हिंसा का बुधवार को चौथा दिन है। हिंसा प्रभावित पूरे इलाके में फोर्स तैनात है। महराजगंज, जहां से हिंसा की शुरुआत हुई वहां 2 किमी इलाके में पूरी मार्केट बंद है। प्रशासन ने लोगों से दुकानें खोलने की अपील की, लेकिन डर की वजह से अभी कोई खो

.

जिले में इंटरनेट को दो दिन यानी गुरुवार तक के लिए और बंद कर दिया गया। पुलिस लोगों को आने-जाने से रोक नहीं रही है। महसी और हरदी तहसील के प्रभावित इलाकों में ज्यादातर घरों में महिलाएं हैं। पुरुष फरार हैं।

हिंसा में अब तक 11 FIR दर्ज की गई है। अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। FIR में 1000 अज्ञात हैं। इधर, सपा नेता लाल बिहारी यादव ने कहा- बहराइच में मारे गए राम गोपाल मिश्रा की गलती की वजह से हिंसा भड़की। यह बड़ी साजिश का हिस्सा लग रहा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा-उपचुनावों की घोषणा के बाद भाजपा हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़काने की साजिश कर रही है।

बहराइच हिंसा के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version