Homeमध्य प्रदेशबालाघाट में देर शाम परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा: त्रिपुर सुंदरी...

बालाघाट में देर शाम परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा: त्रिपुर सुंदरी और श्रीराम मंदिर में पूजन, भंडारे में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की – Balaghat (Madhya Pradesh) News


शोभायात्रा में निकली झांकियां।

बालाघाट में 30 अप्रैल को परशुराम जयंती पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज ने जयस्तंभ चौक स्थित माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई।

.

मंदिर में हवन, पूजन, महा आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। पूज्य सर्व ब्राह्मण सभा ने नए श्रीराम मंदिर में भी भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना की।

शोभायात्रा निकली

शाम 7 बजे नए श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा हनुमान चौक, नया सराफा, महावीर चौक, राजघाट चौक, काली पुतली चौक और अंबेडकर चौक होते हुए सिंधु भवन पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन भंडारे के साथ हुआ।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम, राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन त्रेतायुग का आरंभ हुआ था। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था, इसलिए इसे परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है।

दिन में ब्राह्मण समाज ने धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए।

बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version