Homeराज्य-शहरबिना कोई एप इंस्टाल किए प्रिंसिपल का मोबाइल हैक: कई लोगों...

बिना कोई एप इंस्टाल किए प्रिंसिपल का मोबाइल हैक: कई लोगों को शादी के कार्ड की लिंक भेजकर 500 रुपए जमा करने को कहा – Ujjain News



उज्जैन में गुरुवार देर रात अज्ञात हैकर ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का मोबाइल हैक कर लिया। हैरानी की बात ये है कि व्यास ने दावा किया है कि उन्होंने किसी भी अनजान लिंक को क्लिक नहीं किया। इसके बाद भी किसी हैकर ने उनका मोबाइल हैक कर लिया।

.

सुबह होते-होते करीब 500 से अधिक लोगों के मोबाइल पर प्रिंसिपल के घर शादी के कार्ड की लिंक पहुंच गई। इसमें अधिकांश लोग ऐसे थे जिन्हें प्रिंसिपल जानते तक नहीं हैं। जिन लोगों के पास भी निमंत्रण कार्ड भेजा गया उनसे 500 रुपए चालान भरने को कहा गया। गनीमत ये कि प्रिंसिपल के हैक किए गए नम्बर से कोई भी बैंक अकाउंट लिंक नहीं था। जानकारी मिलते ही प्रिंसिपल ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई।

जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल शैलेन्द्र व्यास के मोबाइल नंबर 9425091025 को देर रात किसी हैकर ने हैक कर लिया। जिसके बाद उनके मोबाइल से गुजरात और मध्य प्रदेश के करीब 500 से अधिक लोगों को एक मैसेज भेजा गया। मैसेज में 30 अप्रेल की शादी की बात लिखकर हैकर ने सभी को शादी में आने का निमंत्रण देते हुए एक लिंक भेज दी। जिस पर लिखा था वेडिंग इन्विटेशन कार्ड। शुक्रवार सुबह तक सैकड़ों लोगों तक मैसेज पहुंच गया। कई लोगों ने जब व्यास को फोन लगाकर शादी की बधाई दी, तब उन्हें अपना मोबाइल हैक होने की जानकारी मिली।

इस दौरान गुजरात के बड़ौदा, अहमदाबाद, जामनगर और मध्य प्रदेश के कई शहरों में कुछ लोगो ने लिंक को क्लिक कर दिया था। उन लोगों ने व्यास से मोबाइल पर सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि लिंक खोलते ही उसमें ई-चालान दिख रहा है। जिसमें 500 रुपए जमा करने की बात लिखी है। मामले की जानकारी मिलते ही व्यास ने उज्जैन एसपी को फोन पर सूचना देकर साइबर सेल में इसकी शिकायत कर दी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version