Homeछत्तीसगढबिना वैध दस्तावेज के जशपुर में पकड़ा गया विदेशी: नाइजीरियन नागरिक...

बिना वैध दस्तावेज के जशपुर में पकड़ा गया विदेशी: नाइजीरियन नागरिक गर्ल फ्रेंड के साथ आया था गांव, पुलिस ने किया गिरफ्तार – Jashpur News


जशपुर में नाइजीरियन नागरिक पुलिस की गिरफ्त में

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक को बिना वीजा और पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

.

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 29 मई की रात करीब 8 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 43 के पास स्थित गम्हरिया गर्ग उद्यान में दो संदिग्ध व्यक्ति काली स्कूटी (CG14MT7848) में घूम रहे हैं, जिनमें से एक अफ्रीकन मूल का लग रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रोककर पूछताछ की। स्कूटी चला रहे युवक ने अपना नाम राहुल खलखो (21 वर्ष) बताया। उसने बताया किवो ग्राम कस्तूरा खूंटीटोली का रहने वाला है। उसके साथ मौजूद शख्स ने अपना नाम गैरी (46 वर्ष) बताया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वो नाइजीरिया के बैनी सिटी का रहने वाला है।

नाइजीरियन के पास नहीं था पासपोर्ट, वीजा

जब पुलिस ने गैरी से पासपोर्ट, वीजा और अन्य वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि वह अपनी मुंबई की महिला मित्र के साथ ग्राम खूंटीटोली घूमने आया था। वहीं वह रुका हुआ था, लेकिन स्थानीय परिवार या उसकी महिला मित्र ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।

पुलिस ने नाइजीरियन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

पुलिस ने गैरी के खिलाफ विदेशियों अधिनियम की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया, विदेशी नागरिक के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिस परिवार के पास वह रुका था, उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी, जो नियमों का उल्लंघन है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा, यदि कोई विदेशी नागरिक आपके पास या क्षेत्र में आता है, तो उसकी जानकारी फार्म ‘C’ में भरकर तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस को दें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version