“एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मध्य विधानसभा के मंडल-3 स्थित यहियागंज और राजा बाजार वार्ड में दीवार लेखन (वाल पेंटिंग) अभियान की शुरुआत की। आनंद द्विवेदी ने कहा कि “यह केवल एक नारा नहीं बल्कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक संगठित, पारदर्शी और सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है।” उन्होंने बताया कि लखनऊ महानगर की सभी विधानसभाओं में वाल पेंटिंग के माध्यम से अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “एक साथ चुनाव होने से बार-बार लगने वाले आदर्श आचार संहिता का झंझट खत्म होगा, जिससे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे। साथ ही इससे आर्थिक व्यय और प्रशासनिक दबाव में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।” मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने जानकारी दी कि इस अभियान में मध्य विधानसभा उपविजेता रजनीश गुप्ता, अशोक तिवारी, अभिषेक खरे, मंडल अध्यक्ष अनिल कश्यप, सतीश मिश्रा, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि यह जनजागरण अभियान आगे भी जारी रहेगा और हर विधानसभा में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” का संदेश दीवारों पर उकेरा जाएगा, ताकि नागरिक इस विषय को गंभीरता से समझें और समर्थन दें।
Source link
"एक राष्ट्र, एक चुनाव" को लेकर लखनऊ में जनजागरण:आनंद द्विवेदी ने चलाया वाल पेंटिंग अभियान
RELATED ARTICLES