भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बिलासपुर में आयोजित प्रोफेशनल मीट में भारत की रक्षा क्षमताओं में हुई प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 2014 में भारत के पास मात्र 20 दिनों तक युद्ध लड़ने का साम
.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में रुचि दिखाई है। देश में अब राफेल विमान का निर्माण भी शुरू हो चुका है। शिवप्रकाश ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चीन की विश्वसनीयता घटी है, जबकि भारत की बढ़ी है।
कार्यक्रम में विकसित भारत के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में देशभर की यूनिवर्सिटी के 10 लाख से अधिक छात्रों से सुझाव लिए गए हैं। साथ ही हर विभाग के सचिवों को रोड मैप तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विकसित भारत में महिलाओं का योगदान – शिवप्रकाश
शिवप्रकाश ने कहा कि नीति आयोग और वर्ल्ड बैंक ने यह बताया कि भारत देश में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं भी मोदी सरकार के विकसित भारत अभियान में अपना सहयोग दे रही हैं।
आज राष्ट्रपति की सुरक्षा में यशस्वी नाम की महिला बतौर एडीसी सुरक्षा स्टाफ में शामिल है। लोकसभा, विधानसभा में 33 फीसदी महिलाएं होंगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं फाइटर जेट भी उड़ा रही है, राष्ट्रपति की सुरक्षा में भी लगी हुई है और गणतंत्र दिवस के परेड में भी महिलाएं शामिल हो रही हैं।
शिवप्रकाश ने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा मैं 33% आरक्षण के साथ अपनी सहभागिता देगी।
कांग्रेस सरकार में जमीन से आसमान तक भ्रष्टाचार: साहू
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आरोप लगाया कि 2014 के पहले भ्रष्टाचार देश में धरती से लेकर आसमान तक फैला हुआ था लेकिन मोदी ने विकास की अवधारणा को गरीबों के पेट से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले गरीबी हटाओ का नारा लगाया जाता था, आज 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं।
गरीबों को महसूस हो रहा मोदी उनकी चिंता कर रहे: साव
राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि आज देश में गरीब व्यक्ति को भी महसूस हो रहा है कि मोदी सरकार को ही उनकी चिंता है। 11 सालों में देश की दशा और दिशा बदली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जमीन से लेकर आसमान तक भारत के सामर्थ्य को एक नई पहचान मिली है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस मीट में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और व्यवसायी शामिल हुए।