Homeराज्य-शहरबिलासपुर में महिला डॉक्टर से धक्का-मुक्की: OPD सेवाएं ठप, डॉक्टरों ने...

बिलासपुर में महिला डॉक्टर से धक्का-मुक्की: OPD सेवाएं ठप, डॉक्टरों ने किया विरोध प्रदर्शन; आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग – Bilaspur (Himachal) News



घटना के बाद हॉस्पिटल में तनाव पूर्ण माहौल

बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को एक मरीज द्वारा डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, मरीज ने डॉक्टर अनुपमा से साथ बहस बाजी कर उन्हें धक्का मार दिया। इस घटना के बाद अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

.

घटना के विरोध में डॉक्टरों ने तुरंत प्रभाव से ओपीडी सेवाएं बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

डॉक्टरों का आक्रोश घटना के बाद डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी घटनाएं स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। डॉक्टर अनुपमा ने कहा कि यह हमला न केवल उनके सम्मान बल्कि डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय है।

मरीजों को हुई परेशानी डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के कारण अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गईं, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के बाहर मरीज और उनके परिजन नाराज दिखे, क्योंकि उन्हें उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी मरीज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version