Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत: जियाउर्रहमान बोले- संविधान बचाने...

बुलंदशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत: जियाउर्रहमान बोले- संविधान बचाने और नफरत रोकने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी – Bulandshahr News


प्रदुम्न कौशिक | बुलंदशहर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की मुहिम शुरू हो गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट का जिले के गांव सांखनी और शहर के ऊपरकोट में स्वागत किया गया।

सांखनी में आजाद प्रधान और ऊपरकोट में नईम मंसूरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जियाउर्रहमान ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि देश में नफरती ताकतों को रोकने के लिए कांग्रेस और संविधान की रक्षा जरूरी है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भाजपा और आरएसएस के खिलाफ खुलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। मंसूरी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष नईम मंसूरी ने युवा मुस्लिम को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस की सराहना की।

सांखनी में आजाद प्रधान ने कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राजकुमार पंडित और ज्ञानेंद्र राघव ने कहा कि देश को मोहब्बत और एकता की जरूरत है। उन्होंने धर्म और नफरत की राजनीति करने वालों को देश का दुश्मन बताया।

कार्यक्रम में जियाउर्रहमान का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, डॉ जाहिर अहमद, अब्दुल वाहिद, मुनीर अकबर समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version