Homeदेशबेंगलुरु छेड़छाड़ मामला-3 राज्यों के 700 CCTV खंगाले, आरोपी गिरफ्तार: केरल...

बेंगलुरु छेड़छाड़ मामला-3 राज्यों के 700 CCTV खंगाले, आरोपी गिरफ्तार: केरल के दूरदराज गांव में छिपा था; 2 लड़कियों को गलत तरह से छुआ था


  • Hindi News
  • National
  • Bengaluru Girl Molestation Case; 700 CCTVs Of 3 States Scanned, Accused Arrested Karnataka

बेंगलुरु11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटना का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि पीड़ित ने FIR दर्ज नहीं कराई थी।

बेंगलुरु में दो लड़कियों को गलत तरीके से छूने के आरोपी को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके लिए पुलिस ने तीन राज्यों के करीब 700 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तब जाकर केरल के एक दूरदराज के गांव में उसे पकड़ा गया।

शहर के बीटीएम लेआउट इलाके में 3 अप्रैल को लड़कियों से छेड़छाड़ हुई थी। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में एक व्यक्ति लड़कियों का पीछा करता हुआ दिखता है।

जब लड़कियां उससे बचने की कोशिश करती हैं, तो वह अचानक उनमें से एक को छूने लगता है। इसके बाद वह मौके से भाग जाता है। हालांकि, तब लड़कियों की भी पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की तलाश शुरू की गई तो वह बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर भाग गया। इसके बाद वह सलेम और फिर केरल के कोझिकोड भाग गया।

करीब एक हफ्ते तक तीनों राज्यों में खोजबीन के बाद कोझिकोड के नरवन्नूर से उसे पकड़ा गया। आरोपी की पहचान संतोष (26 साल) के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु के एक जगुआर शोरूम में ड्राइवर के तौर पर काम करता है।

लड़कियों ने जांच का हिस्सा बनने से मना किया इसके अलावा पुलिस दोनों लड़कियों की भी पहचान कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बदनामी के डर से जांच का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, यौन उत्पीड़न और पीछा करने का मामला दर्ज किया है।​​​​​​​ राज्य गृह मंत्री ने कहा था- ऐसा होता रहता है 7 अप्रैल को राज्य के गृह मंत्री जी परेमेश्वर से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। इस टिप्पणी पर काफी विवाद भी हुआ था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version