छिंदवाड़ा में आरोपी सौतेले बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
छिंदवाड़ा में बेटे को मारने वाले सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसने बेटे की छुरी मारकर हत्या कर दी थी। थाना निरीक्षक जीएस राजपूत ने बताया मृतक अजहर खान (25) शराब का आदी था। इसी वजह से घर में अक्सर विवाद होता रहता था।
.
शुक्रवार को उसने बेटे की हत्या कर पिता भाग गया था। 10 घंटे के भीतर आरोपी पिता इमरान खान (47) गिरफ्तार कर लिया।
बेटे को मारकर घर से भाग गया था आरोपी पिता।
10 साल पहले हुई थी शादी मृतक की मां से आरोपी इमरान खान ने 10 साल पहले शादी की थी। इसके बाद से ही आरोपी और मृतक के बीच विवाद होते रहते थे। शुक्रवार को भी इसी तरह का विवाद हुआ। इस दौरान गुस्से में आकर सौतेले पिता ने चाकू से हमला कर अपने बेटे की हत्या कर दी।
पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया गया था। आगे की कार्रवाई में टीम जुटी हुई है।
यह खबर भी पढ़ें पिता ने सौतेले बेटे पर छुरे से हमले किए, मौत
छिंदवाड़ा में पिता ने सौतेले बेटे पर छुरे से हमला कर मार दिया। उसका शव घर में ही छोड़कर भाग गया। मां ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था, कल से ही पिता को मारने के लिए हथियार लेकर घूम रहा था। शुक्रवार शाम झगड़ा हुआ और पिता छुरे को छीनकर उसे मार दिया। पूरी खबर पढ़ें