बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में जंगली सूअर ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। घटना मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब सीता डोंगरी गांव में हुई। 55 वर्षीय संतो आहाके अपने खेत में महुआ बीनने गई थीं। वहां उन्हें जंगली सूअरों का एक झुंड दिखाई दिया। इसी द
.
प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया परिजनों को जानकारी मिलते ही एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल महिला को पहले चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया।
महिला के दोनों हाथ, चेहरे और सर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।