Homeमध्य प्रदेशभाजपा की प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा बोले: 25 करोड़...

भाजपा की प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा बोले: 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले, 17 को रोजगार और 4 करोड़ को पक्के मकान मिले – Barwani News


मोदी सरकार ने 11 साल में देश की दिशा और दशा बदली: नेमा

बड़वानी में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को समर्पित था।

.

‘विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने की।

प्रेस वार्ता को भाजपा के वरिष्ठ नेता और इंदौर के पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल शासन नहीं बल्कि बदलाव का काल है।

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना जैसे बड़े फैसले इसी संकल्प का हिस्सा हैं।

नेमा ने कहा कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, 4 करोड़ पक्के मकान दिए, 12 करोड़ शौचालय बनवाए और 15 करोड़ घरों को नल से जल पहुंचाया।

11 करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन और 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मिला।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। अब 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को भी इसका लाभ मिल रहा है। साथ ही 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज भी दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के वक्तव्यों का भी उल्लेख हुआ। उन्होंने कहा कि बीते 11 साल महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के प्रतीक रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना की महिला जवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए गर्भावस्था से लेकर विवाह तक योजनाएं चलाईं।

मातृत्व वंदना योजना से करीब 3.90 करोड़ गर्भवती महिलाओं को 18,593 करोड़ रुपए की मदद दी गई है। तीन तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं को राहत मिली।

कोविड लॉकडाउन के दौरान 20 करोड़ महिलाओं को 1500-1500 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 साल में 17.1 करोड़ नई नौकरियां दीं। स्टार्टअप से 1.61 लाख युवाओं को रोजगार मिला।

स्किल इंडिया मिशन के जरिए 2.27 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी गई। मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 780 हो गई और MBBS सीटें 51,000 से 1.18 लाख हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने खुद को देश के लिए तपाया है और वादे निभाए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version