Homeहरियाणाभाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 54 कार्यकर्ताओं ने किए आवेदन: पलवल...

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 54 कार्यकर्ताओं ने किए आवेदन: पलवल में मौजूदा अध्यक्ष ने भी भरा पर्चा, कल की जाएगी घोषणा – Palwal News



जिला कार्यालय में जिला प्रभारी अरविंद यादव से मिलते जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया।

पलवल में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए रविवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए। जिला कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। इस दौरान वर्तमान जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला प्रभारी अरविंद यादव और जिला सह चुना

.

आवेदकों में प्रमुख नाम वर्तमान जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र पाल राणा, सूरज पांडे और पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा महामंत्री वीरपाल दीक्षित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता चौहान और व्यापार प्रकोष्ठ सह प्रभारी पवन अग्रवाल ने भी नामांकन किया।

जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर कार्यकर्ताओं का चयन होता है। पार्टी में सभी पदों के लिए निष्पक्ष चयन प्रक्रिया अपनाई जाती है। जिला प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को मौका मिलता है।

54 आवेदकों का आना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी में एक पद के लिए कई योग्य कार्यकर्ता तैयार हैं। संगठन की ओर से सभी 27 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा सोमवार को की जाएगी। इस दौरान आवेदकों के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी जिला कार्यालय में मौजूद रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version