Homeहरियाणादादरी में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए आए 32 आवेदन: 8 नामांकन...

दादरी में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए आए 32 आवेदन: 8 नामांकन रिजेक्ट हुए, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी भी दौड़ में – Charkhi dadri News


जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन जमा करवाते भाजपा कार्यकर्ता।

हरियाणा के चरखी दादरी में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दादरी जिला में कुल 32 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। पार्टी द्वारा चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजबाला चहल और सह अधिकारी रवि गर्ग बधवानिया को नियुक्त किया गया है।

.

रविवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में मौजूदा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल सहित 32 ने आवेदन किया। जांच के बाद 8 कार्यकर्ताओं के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए।

8 के आवेदन हुए रिजेक्ट

सह अधिकारी रवि गर्ग ने बताया कि छंटनी के दौरान खामियां मिलने पर 8 लोगों के आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 मार्च सोमवार को जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा। आवेदन करने वालों में दादरी की वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल, जिला महामंत्री राष्ट्रदीप, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिल इंजीनियर हड़ौदी, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीश बडेसरा सहित कई पूर्व मंडल अध्यक्ष भी शामिल हैं।

सुनीता दांगी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी किया आवेदन

चरखी दादरी निवासी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने दादरी भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। दादरी जिले में जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में जो 24 लोग हैं, उनमें दो ही महिलाएं शामिल है। एक वर्तमान में दादरी जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल और दूसरी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी शामिल हैंं।

10 से 2 बजे तक जमा हुए आवेदन

बता दें कि हरियाणा प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा संगठनात्मक चुनाव को लेकर 15 मार्च को एक पत्र जारी किया गया था। जिसमें लिखा गया कि जो भी पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हेतू आवेदन करना चाहता है वह 16 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला चुनाव अधिकारी के पास प्रत्येक भाजपा जिला कार्यालय पर अपना फार्म जमा करवाए।

दोपहर 2 से 4 बजे तक आवेदनों की छंटनी होगी। सायं 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन वापस किया जा सकता है। उसी के तहत आवेदन जमा हुए। 17 मार्च को प्रातः 10 बजे सभी जिलों के चुनाव सम्पन्न होंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version