Homeउत्तर प्रदेशभाजपा जिलाध्यक्ष बोले-विकसित भारत का अर्थ सिर्फ आर्थिक विकास नहीं: देश...

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-विकसित भारत का अर्थ सिर्फ आर्थिक विकास नहीं: देश हर क्षेत्र में कर रहा प्रगति, आतंक का डटकर दे रहे जवाब – Mirzapur News


मिर्जापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर के लालडिग्गी स्थित कुमार उत्सव लॉन में नगर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी मंडल की संकल्प सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने विकसित भारत के संकल्प को एक सपने के रूप में प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का अर्थ सिर्फ आर्थिक विकास नहीं है। यह हर गांव, शहर और घर में खुशहाली, समृद्धि और समान अवसर का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अमृत काल में देश शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, टेक्नोलॉजी और पर्यावरण में निरंतर प्रगति कर रहा है।

जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के 11 संकल्पों का उल्लेख किया। इनमें कर्तव्य पालन, समावेशी विकास, भ्रष्टाचार के प्रति कड़ा रुख, कानून का सम्मान और वंशवादी राजनीति का अंत शामिल हैं। साथ ही महिलाओं के नेतृत्व में विकास और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की बात कही गई।

कार्यक्रम में अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। मंडल महामंत्री संतोष जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में जिलामंत्री गौरव ऊमर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भावेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version