Homeदेशभारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी ने ओलंपियन से की शादी: जालंधर में...

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी ने ओलंपियन से की शादी: जालंधर में सिख रीति रिवाज से किया विवाह, भारतीय हॉकी के स्टार स्ट्राइकर हैं मनदीप सिंह – Jalandhar News



दोनों प्लेयरों की शादी जालंधर के मॉडल टाउन स्थिति श्री गुरुद्वारा साहिब में हुई।

हरियाणा और पंजाब के दो हॉकी ओलंपियन खिलाड़ी आज यानी शुक्रवार को जालंधर में शादी के बंधन में बंध गए। हिसार की महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता दुहन ने पंजाब के जालंधर के रहने वाले हॉकी टीम के स्ट्राइकर मंदीप सिंह से शादी कर ली। शादी आज सुबह जालंधर के म

.

इस दौरान दोनों के परिवार और भारतीय हॉकी टीम के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। दोनों ने गुरुद्वारे में लावा फेरे लिए। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई। बता दें कि कल यानी गुरुवार को मंदीप सिंह के घर पर प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ था।

मॉडलिंग भी करती हैं उदिता

मंदीप सिंह को हॉकी टीम की गोल मशीन कहा जाता है, वे फिलहाल पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर हैं। वहीं उदिता महिला हॉकी लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी रही हैं। इसके अलावा वे मॉडलिंग भी करती हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version