HomeMadhya Pradeshभास्कर अपडेट्स:PM मोदी को मिले उपहारों का ई-ऑक्शन 17 सितंबर से; 1498...

भास्कर अपडेट्स:PM मोदी को मिले उपहारों का ई-ऑक्शन 17 सितंबर से; 1498 चीजें नीलामी के लिए रखी जाएंगी

PM मोदी को मिले तोहफों, मोमेंटोज की ई-नीलामी का 8वां संस्करण 17 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान कुल 1,498 तोहफ़े नीलामी के लिए रखे जा रहे हैं। 8वें संस्करण में 50 खास ‘हीरो ऑब्जेक्ट्स’ (मुख्य आकर्षण वाली वस्तुएं) शामिल हैं, जो संग्रह की कुछ सबसे अनोखी चीज़ों को दर्शाती हैं। कर्नाटक से भगवान राम का चांदी का तोहफ़ा (बेस प्राइस 13.50 लाख), काकतीय कला तोरणम की चांदी की प्रतिकृति (बेस प्राइस 9 लाख), ‘ट्री ऑफ लाइफ’ गोंड कला पेंटिंग (बेस प्राइस 7.50 लाख), रथ पर सवार जगन्नाथ परिवार (बेस प्राइस 6 लाख) और 99.99 फाइन गोल्ड-प्लेटेड राधा-कृष्ण कलाकृति (बेस प्राइस 5.40 लाख) शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा में मिले बेबी ओरंगुटान के ब्लड टेस्ट हुए, 3 को एनीमिया भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में क्वारंटीन किए गए 5 बेबी ओरंगुटान की DNA टेस्टिंग में मदद के लिए उनके X-रे किए गए और खून के सैंपल लिए गए। इनमें से एक प्राइमेट को बुखार होने के बाद 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हेल्थ चेक-अप किया गया। बुलेटिन के मुताबिक 3 में एनीमिया के लक्षण पाए गए हैं। डाइट चार्ट के मुताबिक, ओरांगुटान के बच्चों को हर दो घंटे में दूध दिया जा रहा है, साथ ही सेब और केले का जूस और उबले हुए आलू भी दिए जा रहे हैं। एक्टर अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए 2024 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अनंत को यह अवॉर्ड गुजरात में होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान 22 सितंबर को दिया जाएगा। अनंत नाग को दूरदर्शन के चर्चित शो मालगुड़ी डेज से प्रसिद्धि मिली थी। वह साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ के दोनों पार्ट में भी थे। पांच दशकों में 250 से ज़्यादा फिल्मों में काम कर चुके 78 साल के अनंत नाग थिएटर की दुनिया में भी एक जाना-माना नाम हैं। हिंदी और कन्नड़ सिनेमा में “मिंचिना ओटा”, “हंसागीते”, “अंकुर” और “मंथन” जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। नेपाल में 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं उत्तर-पश्चिमी नेपाल में बुधवार को कुछ घंटों के अंतर से दो भूकंप आए। अधिकारियों के मुताबिक किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। नेशनल सिस्मोलॉजिकल रिसर्च सेंटर के मुताबिक, पहला भूकंप रात 1:51 बजे आया। इसकी तीव्रता 4.5 थी। इसका केंद्र मुगु जिले के कलई इलाके के पास था।

इसके करीब ढाई घंटे बाद दूसरा भूकंप आया। यह सुबह 4:28 बजे आया और इसकी तीव्रता 4.2 थी। इसका केंद्र भी मुगु जिले के कलई इलाके के पास ही था।

दोनों भूकंपों के झटके पड़ोसी डोल्पा और जुमला जिलों में भी महसूस किए गए। हालांकि, इन इलाकों से भी किसी नुकसान की खबर नहीं है।

नेपाल भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में है। यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों पर नजर रखी है और भूकंप के बाद आने वाले झटकों की भी निगरानी की जा रही है। अमृत ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की छापेमारी, 17 ठिकानों पर कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 17 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई अमृत ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े निदेशकों और प्रमोटरों के घरों और दफ्तरों में की गई। कोलकाता और इंदौर में हुई इस कार्रवाई में दस्तावेज और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। ED के मुताबिक, अमृत ग्रुप और उसके निदेशकों पर ज्यादा रिटर्न का वादा कर लोगों से जमा योजनाओं के जरिए बड़ी रकम जुटाने और पैसे वापस न करने का आरोप है। एजेंसी PMLA के तहत पैसों के लेन-देन, कंपनियों के रिकॉर्ड और संदिग्ध संपत्तियों की जांच कर रही है। कार्रवाई में केसी दुजारी, काली किशोर बागची समेत अन्य लोगों से जुड़े ठिकाने शामिल हैं। कोलकाता के करया चोरी केस में 7 आरोपी गिरफ्तार, 200 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और कैश बरामद कोलकाता पुलिस ने करया इलाके के एक फ्लैट में हुई चोरी के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 महिलाएं हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी के सोने-चांदी के गहने और कैश भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर की शाम फ्लैट में चोरी हुई थी। आरोपी करीब 60-70 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने, 15 विदेशी घड़ियां और 85 हजार रुपए कैश ले गए थे। करया थाना पुलिस ने 3 और 4 सितंबर को 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और मिले सुरागों के आधार पर तिलजला इलाके में अलग-अलग जगहों से अब तक 200 ग्राम सोने के गहने, 500 ग्राम चांदी के गहने और 24,500 रुपए कैश बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी का बाकी सामान और इस मामले में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश जारी है। कुछ आरोपी अभी फरार हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज के दो छात्र गुटों में झड़प, 2 गाड़ियों में तोड़फोड़ दिल्ली के भारत नगर इलाके में मंगलवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज के दो छात्र गुटों के बीच झड़प हो गई। यह घटना वजीरपुर गांव के पास हुई, जिसमें दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के मुताबिक, झड़प में सत्यवती कॉलेज के अंश और भविष्य चौधरी शामिल थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दो क्षतिग्रस्त गाड़ियां मिलीं। क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि MLC रिपोर्ट और शुरुआती जांच के आधार पर कानून के मुताबिक जरूरी कार्रवाई की जा रही है। हैदराबाद के प्ले स्कूल में लगी आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैदराबाद के आईएस सदन इलाके में बुधवार को एक प्ले स्कूल में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। इससे पहले सोमवार सुबह हैदराबाद के पुप्पलगुडा इलाके में एक फूड स्टॉल में आग लगी थी। बताया गया था कि गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगी थी। इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था। दिल्ली के कनॉट प्लेस में ट्रैफिक सिग्नल का खंभा गिरा, एक बच्चा समेत 2 लोग घायल दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में मंगलवार को आउटर सर्किल पर लगा ट्रैफिक सिग्नल का खंभा अचानक सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में एक ऑटो और स्कूटी सवार आ गए। हादसे में स्कूटी सवार युवक और ऑटो में बैठा एक बच्चा घायल हो गया। हादसा मिंटो ब्रिज के पास कनॉट प्लेस आउटर सर्किल पर हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खंभे में जंग लगने के कारण वह कमजोर हो गया था। इसकी वजह से यह हादसा हुआ। अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी। तमिलनाडु सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में DMK नेता राजा व शेखर बाबू पर केस दर्ज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने डीएमके नेता ए. राजा, और पूर्व मंत्री पीके शेखर बाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, सीएम का डीप फेक वीडियो बनाने के मामले में राजस्थान के शायाबू खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीपफेक वीडियो में सीएम विजय से कैश मदद लेने को कहा गया था। CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान- दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल दिल्ली सरकार राजधानी में करीब 10 हजार कॉलेज और यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए हॉस्टल बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि दूसरे राज्यों से दिल्ली पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की कमी को दूर करने के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा- विभिन्न सरकारी विभाग हॉस्टल का निर्माण करेंगे और जरूरत पड़ने पर जमीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार निर्माण और बेहतर रखरखाव में तेजी लाने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर भी विचार कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments