Homeमध्य प्रदेशभोपाल की महिला से विदिशा में दुष्कर्म: पति के पहली पत्नी...

भोपाल की महिला से विदिशा में दुष्कर्म: पति के पहली पत्नी के भाई ने वारदात को अंजाम दिया, पारिवारिक विवाद सुलझाने के बहाने बुलाया था – Vidisha News



विदिशा में एक महिला के साथ उसके ही रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पीड़िता भोपाल की रहने वाली है और उसके पति की एक और पत्नी है, जिससे विवाद चल रहा था।

.

पीड़िता ने पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए पति के पहली पत्नी के भाई अखिलेश मीणा से संपर्क किया था। अखिलेश ने विवाद सुलझाने के बहाने पीड़िता को भोपाल से विदिशा बुला लिया और बायपास के सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। दरअसल पीड़िता के पति के खिलाफ उनकी पहली पत्नी ने मामला दर्ज कराया था, जिसका केस कोर्ट में चल रहा है। उसी मामले को सुलझाने के लिए पीड़िता कोशिश कर रही थी।

थाना प्रभारी विमलेश राय ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version