Homeराज्य-शहरमहाकाल ने भगवान विष्णु को सौंपा सृष्टि का भार: मध्य रात्रि...

महाकाल ने भगवान विष्णु को सौंपा सृष्टि का भार: मध्य रात्रि हरि-हर मिलन; देवों ने एक-दूसरे को स्वभाव के विपरीत मालाएं अर्पित कीं – Ujjain News


बैकुंठ चतुर्दशी की मध्य रात्रि भगवान महाकाल ने भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपा। चार महीने से यह दायित्व महाकाल खुद संभाल रहे थे।

.

उज्जैन में गुरुवार को आधी रात को हरि-हर मिलन हुआ। रात करीब 11 बजे महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकाल की सवारी गोपाल मंदिर के लिए निकली। हरि-हर‎ मिलन के साक्षी बनने के लिए‎ बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवारी‎ मार्ग के दोनों ओर के साथ‎ ही‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में जुटे। गोपाल मंदिर में हरि यानी विष्णु का हर यानी शिव से मिलन हुआ।

दोनों देवों ‎को अपने-अपने स्वभाव के ‎विपरीत मालाएं धारण करवाई गईं। महाकाल की ओर से‎ द्वारकाधीश गोपालजी को‎ बिल्वपत्र की माला और ‎द्वारकाधीश गोपालजी की ओर से ‎महाकाल को तुलसी पत्र की माला‎ धारण करवाई गई। इसके बाद‎ महाआरती हुई। पूजन, अर्चन के ‎बाद महाकालेश्वर की सवारी देर ‎रात वापस महाकालेश्वर‎ ज्योतिर्लिंग पहुंची।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग से महाकाल रजत पालकी में गोपालजी से भेंट के लिए निकले।

क्या है मान्यता धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी से देव प्रबोधिनी ‎एकादशी तक भगवान विष्णु पाताल‎लोक में राजा बलि के यहां विश्राम‎ करने जाते हैं। इस समय सृष्टि ‎की सत्ता महाकाल के पास होती है।‎ बैकुंठ चतुर्दशी के दिन महाकाल वापस‎ विष्णु भगवान को यह सत्ता सौंपते हैं। ‎महाकाल कैलाश पर्वत पर तपस्या के ‎लिए लौट जाते हैं। ऐसा माना जाता है‎ कि बैकुंठ चतुर्दशी से सृष्टि की सत्ता ‎का हस्तांतरण हुआ था।‎

श्रद्धालुओं ने महाकाल के सवारी मार्ग पर आतिशबाजी की।

महाकाल के सवारी मार्ग पर कुछ श्रद्धालु डमरू बजाते हुए चले।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version