हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर से एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लड़की अपने परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई। जिसके बाद पूरे घर वाले लड़की खोजबीन करने लगे। इसके बाद दोपहर को लड़की ने अपने घरवालों को फोन करके बताया कि वह किसी मोहित ना
.
महेंद्रगढ़ शहर थाना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 24 दिसंबर को सुबह करीब 7 बजे उसकी 18 वर्षीय बडी लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसको हमने आसपास व रिश्तेदारियों में तलाश की लेकिन उसकी बेटी का कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
करीब ढाई बजे मेरी बेटी का फोन आया जिसमें उसने बताया कि उसने मोहित नाम के लड़के से शादी कर ली है। हमे शक है कि मोहित ने उसकी लड़की को कहीं छुपा कर रखा है। पीड़ित पिता ने उसकी लड़की की गुम होने की शिकायत दर्ज करने और उसकी तलाश करने की पुलिस से गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।