Homeहरियाणामहेंद्रगढ़ से एक लड़की लापता: कॉलेज में पेपर देने आई थी,...

महेंद्रगढ़ से एक लड़की लापता: कॉलेज में पेपर देने आई थी, घर वापस नहीं लौटी, एग्जाम के बाद मम्मी को कहा-घर आ रही – Mahendragarh News



हरियाणा के महेंद्रगढ़ से अज्ञात कारणों के चलते एक लड़की कहीं चली गई। वह पेपर देने के लिए कॉलेज में आई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

.

जिला रेवाड़ी के गांव डहीना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसके मामा की लड़की 19 वर्ष 5 महीने की है। वह बीएससी सेकंड ईयर में पढ़ती थी। पेपर देने के लिए उनके घर आई हुई थी। शनिवार को वह कनीना के एक कॉलेज में पेपर देने के लिए गई थी, जो वापस नहीं लौटी। पेपर खत्म होने के बाद उसकी ममेरी बहन की बात उसकी मामी से हुई, उसने कहा कि वह पेपर देकर घर आ रही है। लेकिन अभी तक वह घर नहीं पहुंची।

उसका मोबाइल बंद आ रहा है

हमने अपने तौर पर इधर-उधर अपनी बहन की तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। उसके मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क किया, लेकिन वह बंद आ रहा है। उसने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी बहन की गुम होने की शिकायत दर्ज की जाएं और उसकी तलाश करवाई जाए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version