Homeहरियाणामहेंद्रगढ़ से व्यक्ति लापता: घर से खेत जाने की कह कर...

महेंद्रगढ़ से व्यक्ति लापता: घर से खेत जाने की कह कर निकला, चार बच्चों का पिता, चार दिन हो गए वापस नहीं लौटा – Mahendragarh News



हरियाणा के महेंद्रगढ़ से अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति घर से कहीं चला गया। वह खेत में जाने की बात कह कर घर से निकाला था। जो अभी तक घर नहीं लौटा। भाई की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

.

गांव आकोदा निवासी बाबूलाल ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह चार भाई व दो बहनें हैं सभी की शादी हो चुकी है। उसका 55 वर्षीय बड़ा भाई देशराज 14 जून को घर से सुबह 6 बजे अपने खेत में जाने की बात कह कर घर से निकाला था। जो चार दिन बीतने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा। उसके भाई देशराज के चार बच्चे हैं, तीन लड़की व एक लड़का। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। अब एक लड़का व एक लड़की अविवाहित है। हमने अपने तौर पर अड़ोस-पड़ोस व रिश्तेदारियों में पता कर लिया है। उसके भाई का कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

उसके भाई देशराज की दाहिने हाथ की कलाई पर ओम खुदा हुआ है। हमें शक है कि उसके भाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कहीं गुप्त स्थान पर छुपा रखा है। उसके भाई के गुम होने की शिकायत दर्ज की जाए और उसकी तलाश करवाई जाएं।

परिजनों ने दो नंबर दिए हैं 9466 38 3662 व 8571 0 965 42 अगर कहीं किसी को जानकारी मिलती है तो इन नंबरों पर सूचना दे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version