इरफान पठान| महोबा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महोबा के कुलपहाड़ कस्बे में एक ट्रक चालक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान लोहिया इलाके के रहने वाले सुरेन्द्र सिंह यादव के रूप में हुई है। वह 29 मई से लापता था।
सुरेन्द्र अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। उन्हें लगा कि वह ट्रक लेकर काम पर गया होगा। कई दिनों तक संपर्क न होने से परिवार चिंतित था।
शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे। उन्होंने मिशन क्षेत्र के पास जामुन के पेड़ पर शव लटका देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का कहना है कि सुरेन्द्र शराब का आदी था। उनका मानना है कि नशे की हालत में उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने कहा है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।