आरोपी युवक बबुआ सिंह नीली शर्ट में पुलिसकर्मी के साथ।
सिंगरौली जिले में मां की हत्या के आरोपी नशेड़ी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 3 जून की है। आरोपी ने खुद थाने में पहुंचकर अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अपनी बातों में फंस गया और जुर्म कबूल कर लिया।
.
ये घटना मोरावा थाना क्षेत्र के चकरिया गांव की है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से बचने झूठी कहानी गढ़ता रहा
3 जून को आरोपी बबुआ सिंह ने शराब के नशे में अपनी मां फूल कुमारी गोड़ (45) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 4 जून को खुद थाने में जाकर अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था।
मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि यह किसी बाहरी व्यक्ति की वारदात नहीं है। पूछताछ में आरोपी अपनी ही बातों में फंस गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पत्नी ससुराल नहीं आई, तो मां को मार डाला
पूछताछ में पता चला कि आरोपी की एक महीने पहले शादी हुई थी। उसकी मां नई बहू के साथ गाली-गलौज करती थीं। इस वजह से बहू ससुराल नहीं आना चाहती थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने शराब पीकर मां से विवाद किया और डंडे से उनकी हत्या कर दी।
लोगों को हत्या की झूठी कहानी सुनाई
वारदात के बाद आरोपी ने घर के बाहर ताला लगाया और दीवार फांदकर अंदर चला गया। सुबह बाहर आकर लोगों को हत्या की झूठी कहानी सुनाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।डं
जांच के दौरान पुलिस के साथ आरोपी बबुआ सिंह के साथ