Homeपंजाबमानसा की 5 पंचायतों को 25 लाख का इनाम: AAP विधायक...

मानसा की 5 पंचायतों को 25 लाख का इनाम: AAP विधायक ने सौंपे सेक्शन पत्र, पंजाब सरकार कर रही वादा पूरा – Mansa News



गांव की पंचायत को संबोधित करते हुए विधायक प्रिंसिपल बुधराम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के वादे के अनुसार सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को सम्मान राशि दी जा रही है। बुढलाड़ा के विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने क्षेत्र के पांच गांवों की पंचायतों को पांच-पांच लाख रुपए की ग्रांट के सेक्शन पत्र सौंपे।

.

इस योजना के तहत दरियापुर कलां, रामगढ़, जलवेड़ा, गुरने खुर्द और अचानक गांव की पंचायतों को यह राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव से पहले घोषणा की थी कि जो पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी जाएंगी, उन्हें सम्मान स्वरूप 5 लाख रुपए की ग्रांट दी जाएगी।

किसानों के हितों की रक्षा कर रहे सीएम: बुधराम

विधायक बुधराम ने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य के जल संसाधनों की सुरक्षा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के किसानों के हितों की रक्षा कर रहे हैं और राज्य के पास अन्य राज्यों को देने के लिए अतिरिक्त जल नहीं है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version