Homeराज्य-शहरमानसून के इस बार अच्छे संकेत: 29 दिन में 8.1 इंच...

मानसून के इस बार अच्छे संकेत: 29 दिन में 8.1 इंच बारिश, 10 जुलाई तक का कोटा अभी से पूरा हो गया – Indore News



मई के 29 दिनों में कुल 8.1 इंच बारिश हो गई है। पूरे जून और जुलाई के 10 दिन में जितना पानी बरसना चाहिए, उतना पानी अभी गिर चुका है। हालांकि इस महीने के बचे हुए दो दिन में बारिश के आसार नहीं हैं। अलबत्ता तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है।

.

गुरुवार को भी सुबह के वक्त हलके बादल रहे, फिर शाम होने तक धूप बरकरार रही। धूप के साथ उमस भी थी, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास होता रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम होकर 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान औसत से 3 डिग्री कम रहकर 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह का रहने वाला है। सुबह 8 बजे तक बादल रहेंगे, उसके बाद धूप, छांव का दौर शाम तक चलता रहेगा। वहीं नौतपा की बात की जाए तो यह पिछले 10 साल में सबसे कम तापमान वाला बीत रहा है। पहले दिन यानी 25 मई से ही अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रिकॉर्ड हो रहा है। बचे हुए पांच दिनों में भी बहुत अधिक गर्मी और तापमान में वृद्धि के आसार नहीं हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version